एटीएम कोड पूछ उड़ाए 14 हजार रुपये
रेउसा (सीतापुर)। खुद को बैंक मैनेजर बताकर एक ठग ने महिला का एटीएम का कोड पूछकर उसके खाते से 14 हजार कैश पार कर दिया। महिला ने पुलिस को सूचना दे दी है।
रेउसा के बाजपेई नगर निवासी सीमा पत्नी रमेश मौर्य ने बताया कि उसका इलाहाबाद बैंक में खाता है। गुरुवार को फोन करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया। जिसके बाद उसने एटीएम बंद हो जाने की जानकारी दी। एटीएम दोबारा शुरू कराने के लिए एटीएम का कोड पूछ लिया। महिला ने एटीएम का कोड बता दिया। जिसके बाद उसके खाते से 14 हजार निकाल लिए गए। मामला जानकारी में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दे दी है।