फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर चाकू मार किया घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जख्मी महिला का हरगांव सीएचसी में कराया गया इलाज, केस दर्ज
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में लिफ्ट देकर एक दबंग ने महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने की बात पर आरोपी ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। जख्मी महिला का इलाज हरगांव सीएचसी में कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला व आरोपी दोनों ही लखीमपुर खीरी के जिले के निवासी हैं।

लखीमपुर के खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला (30) गुरुवार को दवाई लेने के लिए हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ककराही आई थी। यहां पर एक वैद्य से दवा लेने के बाद महिला पैदल ही वापस घर के लिए चल दी। वह कुछ दूरी पर ही पहुंची थी।
विज्ञापन


इसी बीच ककरहा के निकट ही खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम नकहा निवासी अलाउद्दीन महिला को मिल गया। वह बाइक से था। बताते हैं कि उसका महिला के गांव में आना जाना था, इस वजह से वह महिला को जनता भी था। उसने महिला से कहा कि वह उसे गांव तक छोड़ देगा।

इस वजह से महिला उसकी बाइक पर सवार हो गई। आरोप है कि ककरहा गांव के बाहर नहर पटरी पर सुनसान स्थान पाते ही अलाउद्दीन ने बाइक को रोका और महिला को चाकू से धमकाते हुए निकट के खेत में ले गया। जहां पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद महिला जब नहर पटरी पर पहुंची, तभी उसने अन्य वाहनों को आते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके ऐसा करते ही आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इससे महिला घायल होकर गिर गई।
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी मौके से निकल भागा। सीओ सदर पवन गौतम ने बताया कि मामले में आरोपी अलाउद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला का कस्बे की सीएचसी में इलाज कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें