हनुमानगंज (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के गुरुवार की रात अलग-अलग जगहों पर पांच ट्रैक्टर की बैटरी चोरों द्वारा चुरा लिया गया, वही एक घर में खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। बताया जाता है कि हनुमानगंज पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर स्थित बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर मिंटू तिवारी के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी, बगल में ही गणेश राय के दरवाजे पर खड़ा चार ट्रैक्टर की बैटरी चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। यही नहीं करीब 50 मीटर दूरी स्थित रमेश राय के घर का खिड़की तोड़ चोरों ने कमरे में प्रवेश कर गए घर के अंदर रखा अलमारी तोड़ दिए। अटैची व बक्से घर के बाहर खेतों में लेकर उसका ताला तोड़ रहे थे कि आवाज सुनकर लोग जाग गए जिससे चोर कुछ ले जाने में सफल नहीं हुए। इस चोरी की घटना से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। जबकि कुछ दिन पूर्व ही देवकली गांव स्थित देव कलेश्वर मंदिर का दान पेटी का ताला तोड़ने व बजरंगबली का गेट का ताला तोड़ने की घटनाओं का खुलासा अभी तक नहीं हुआ जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बना हुआ है।