विवाद में महिला समेत दो को पीटकर किया घायल
अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की वारदात
रिसियामोड़ (बहराइच)। अधारीपुरवा और बरगदही गांव में मोबाइल तथा पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मंगलवार सुबह मारपीट हो गई। इस मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
रिसिया थाना अंतर्गत अधारीपुरवा गांव में शंभू की पत्नी मोनक्का के मोबाइल को लेकर गांव निवासी ठेला व पतरकू से विवाद हो गया। दोनों का कहना था कि मोनक्का के पास मौजूद मोबाइल उनका है। इसका विरोध शंभू ने किया तो ठेला और पतरकू ने शंभू को पीट दिया। उसे सिर, पीठ व पैर में गंभीर चोटे आई हैं। नाजुक हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर ग्राम पंचायत भैंसहा के बरदगही में पुराना रंजिश को लेकर सुखाना पत्नी बदलू को गांव निवासी मुनीर ने अपने सहयोगियों के साथ पीट दिया। उसे भी चोटें लगी हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।