खाते से निकाल गए नौ हजार रुपये
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण के बैंक खाते से नौ हजार दो सौ रुपये निकाल लिए गए। उसने बैंक व पुलिस को सूचना दे दी है।
धनपुरिया निवासी सर्वेश कुमार का इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा इटौवा में खाता है। आरोप है कि दो अगस्त को उसके पास किसी व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर फोन किया। जिसके बाद उससे आधार कार्ड नंबर पूछा। जिसके बाद उसके बैंक खाते से नौ हजार दो सौ रुपये निकाल लिए गए। सर्वेश कुमार ने इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक व सकरन थाने पर तहरीर दी है।