फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सफर के दौरान बेहोशी हालत में मिली युवती ( संशोधित)

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर से लखीमपुर को जा रही थी बस
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। सीतापुर से लखीमपुर जा रही रोडवेज बस में एक युवती बेहोशी की हालत दिखी। वह परिचालक की सीट पर बैठी थी। इस पर परिचालक ने इसकी सूचना हरगांव थाने में दी। बाद में उसे एंबुलेंस से बेहोशी की हालत में सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया गया।

रोडवेज की एक अनुबंधित बस सवारियां लेेकर लखीमपुर जा रही थी। बताते हैं कि बस में भीड़ अधिक थी। बस में परिचालक एस बाजपेयी टिकट बना रहे थे। इसी बीच कोई व्यक्ति इसको बस में बिठा गया। रास्ते में परिचालक की नजर सीट पर पड़ी तो वहां पर उन्होंने एक युवती को बेहोशी की हालत में पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालक के मुताबिक, देखने से युवती की उम्र लगभग 24 वर्ष प्रतीत हुई। वह शराब के नशे में थी। युवती के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। इस पर परिचालक ने हरगांव थाने में बस रुकवाकर इसकी सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए उसे बेहोशी की हालत में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें