ट्रेन से गिरकर युवक घायल
सीतापुर। रामकोट में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बोगी के गेट पर खड़ा था। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मछरेहटा के ग्राम शाहपुर निवासी सियाराम (30) अपने पिता रमेश के साथ पैसेंजर ट्रेन से बालामऊ जा रहा था। भीड़ अधिक होने के कारण युवक बोगी के दरवाजे पर ही खड़ा हो गया।
रास्ते में सीतापुर टू बालामऊ रूट पर रामकोट के दौलतपुर के निकट सियाराम यात्रियों का धक्का लगने से चलती ट्रेन से बाहर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके गिरने की सूचना पाकर ट्रेन में सफर कर रहा पिता रमेश मिश्रिख रेलवे स्टेशन पर उतरा, जो प्राइवेट वाहन से भागकर दौलतपुर गांव पहुंचा। यहां से पिता घायल युवक को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।