बाइक खड्ड में गिरी, महिला की मौत, पति जख्मी
सिधौली (सीतापुर)। पति के साथ मायके जा रही महिला की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उसका पति भी जख्मी हुआ। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
पिसावां के देवगवां निवासी रामोद (50) अपने पति बलराज सिंह के साथ बाइक से गुरुवार को संदना स्थित अपने मायके मुड़ियाकैल जा रही थी। इसी बीच सिधौली इलाके में पुरैनी मंसूरनगर के बीच एक खड्ड में बाइक का पहिया आ जाने से महिला उछल कर सड़क किनारे बने बोरिंग के पक्के हौज में जा गिरी। उसके ऊपर से बाइक भी चढ़ गई। इस दौरान महिला पति भी जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आननफानन महिला को सीएचसी सिधौली भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।