चोरों ने 50 हजार का माल उड़ाया
खैराबाद (सीतापुर)। कस्बे से चोरों ने एक दुकान तोड़ कर उसमें रखी बड़ी बैट्री और इनवर्टर सहित करीब 50 हजार का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। खैराबाद के नईबाजार निवासी गोकरन ने बताया कि उसकी सब्जी मंडी के पास लोहे की दुकान है। इसमें वह इलेक्ट्रानिक आदि का सामान बेचता है। बुधवार की रात चोरों ने उसकी लोहे की दुकान पीछे से काट दी। इसके बाद दुकान से इनवर्टर, बैट्री, स्कूली बैग व दो हजार की नकदी सहित लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया। सुबह उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।