फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में फेंका कन्या भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक खेत से भ्रूण बरामद किया है। भ्रूण कन्या का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि बालिका तिरस्कार की मानसिकता से ग्रसित लोगों ने ऐसा घिनौना कृत्य किया है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम जटहा निवासी राजू यादव सोमवार की सुबह खेत में फसल देखने गया था। इसी बीच उसने खेत के कोने पर एक भ्रूण पड़ा देखा। खेत मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष संजीत सोनकर ने बताया कि भ्रूण कन्या का है। उसे देखकर लगता है कि किसी ने रात के समय ही गर्भपात कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुत्र की चाहत व कन्या तिरस्कार की भावना से ग्रसित लोगों का यह कृत्य लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें