बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव में सोमवार को खपराना गांव के पूर्व प्रधान के बेटे को कुछ युवकों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने अपने मामा सहित चार को नामजद कर कार्रवाई की मांग की।
खपराना गांव के पूर्व प्रधान छोटे राम कश्यप का पुत्र मोगली कश्यप बिनौली में स्थित एक पब्लिक स्कूल की गाड़ी चलाता है। वह अपनी गाड़ी पर बैठा था। आरोप है कि बिनौली निवासी उसका मामा आया और उसे बुलाकर अपने साथ घर ले गया। यहां कुछ युवकों ने उसे ईंट पत्थर और लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटकर कर घायल कर दिया। परिजन उसे थाने ले गए। थाने पर पीड़ित ने सगे मामा सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर लेकर कार्रवाई की मांग की।