फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरपुर में मूर्ति फेंक ने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर में मूर्ति फेंकने पर हंगामा
विज्ञापन


लहरपुर/थानगांव (सीतापुर)। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में अराजकतत्वों द्वारा मंदिर से मूर्ति फेंकने की बात को लेकर श्रद्धालुओं ने हंगामा किया।

जबकि थानगांव क्षेत्र में झंडा उखाड़ने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से किसी तरह मामला शांत हो गया।

ग्राम लालपुर बाजार कई देवताओं का मंदिर है। बुधवार रात अराजकतत्वों ने मंदिर में मौजूद प्रतिमाओं को बाहर फेंक दिया। गुरुवार सुबह जब क्षेत्र के श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो उन्हें प्रतिमाएं बाहर पड़ी मिलीं।

यह देख लोग हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।

इधर, थानगांव के ग्राम गुमई रामीपुर गोड़वा में एक देव स्थान से झंडा उखाड़ने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि विवाद शांत हो गया है। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें