फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल
विज्ञापन


झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका पिता मामूली रूप से जख्मी हो गया। बाइक सवार पिता-पुत्र ने हेल्मेट नहीं पहना था।

हरगांव थाना क्षेत्र के कल्लापुर ग्राम निवासी मधुरेश (40) मंगलवार को अपने पुत्र वीरू (18) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर हरगांव के ग्राम बड़खेरवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मधुरेश की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बाइक सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच वीरू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन लोगों ने मधुरेश को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें