फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब नहीं छोड़ी जिंदगी से नाता तोड़ लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना इलाके में एक शख्स को शराब पीने से मना किया जाना इस कदर नागवार गुजरा कि उसने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीओ सदर व एसओ ने मौके पर पहुंचकर तमंचा कब्जे में लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


स्थानीय थानाक्षेत्र के शेखापुर गांव में रहने वाले अजय कुमार (21) पुत्र बसंत लाल ने शुक्रवार की देर रात तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो कमरे में अजय को खून से लथपथ मृत पड़ा देख सबके होश उड़ गए।

बताया जाता है कि मृतक को पिछले कुछ दिनों से शराब की लत लग गई थी। इसे लेकर उसकी पत्नी विरोध करती थी। शुक्रवार की रात भी अजय की पत्नी शराब छोड़ने पर जोर देने लगी। इसी बात पर दंपती में विवाद होने लगा। करीब साढ़े नौ बजे जब उसकी पत्नी रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त हो गई तो कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर सभी चौंक उठे।
विज्ञापन


कमरे में पहुंचने पर अजय को मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ा पाया। खबर पाकर सीओ सदर पवन गौतम व थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ राय साहब द्विवेदी ने बताया कि तमंचा कब्जे में लेकर मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें