फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से टकराई डीसीएम, चार झुलसे
विज्ञापन


महमूदाबाद (सीतापुर)। जानवरों को लेकर आई एक डीसीएम हाईटेंशन तार से टकरा गई। इससे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। तीन को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है।

मोहल्ला बरदाही बाजार निवासी दिलशेर (22), मुस्तकीम (35), शकील (25) व बाराबंकी के बदोसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम हटौरा हजरतपुर निवासी राममूरत (40) मवेशी बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन


रविवार को चारों एक डीसीएम पर जानवरों को लेकर कस्बे की बरदही बाजार आए थे। मवेशियों को उतारने के बाद अड्डे पर गाड़ी खड़ी करते समय डीसीएम का ऊपरी हिस्सा वहां गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया।
विज्ञापन


इससे डीसीएम में करंट उतर आया। जिसकी वजह से दिलशेर, मुस्तकीम, शकील, राममूरत बुरी तरह से झुलस गए। लोगों ने आननफानन झुलसे लोगों को महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया।

यहां से दिलशेर, मुस्तकीम, शकील को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें