फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैराबाद से ट्रक चोरी कर भागा, कमलापुर में पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर/ खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र खैराबाद में एक चोर ट्रक लेकर निकल भागा जो टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ता चला गया। कमलापुर थाना पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक को रोका और चोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र महोली के ग्राम चडऱा निवासी संदीप कुमार का ट्रक गांव का ही निवासी रजनीश कुमार चलाता है। शनिवार को वह ट्रक पर गुड़ लोड करके कहीं जा रहा था। रास्ते में खैराबाद थाना क्षेत्र में गप्पू ढाबा पर वह ट्रक खड़ा करके खाना खाने लगा।

इसी बीच एक चोर ट्रक को स्टार्ट कर निकल भागा। यह देख रजनीश ने यूपी 100 डायल करके सूचना पुलिस को दी। खैराबाद पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक लेकर भाग रहा चोर टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़ता हुआ निकल गया। यह देख सूचना कमलापुर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कमलापुर थाने की पुलिस ने हाई-वे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इससे हाई-वे पर जाम की नौबत आ गई। इसी बीच ट्रक लेकर भाग रहा चोर जाम में फंस गया। पुलिस ने उसे फौरन ट्रक समेत दबोच लिया।

समाचार लिखे जाने तक पकड़े गए वाहन चोर की पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने करीब आठ नाम व पते बताए, जांच में सभी फर्जी पाए गए हैं। आरोपी के पते की तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें