फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी का संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता किशोरी का शव मिला
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। सरैंया मजरा मिर्जापुर गांव के बाहर गांव की ही एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। किशोरी छह दिन से लापता थी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सरैया मजरा मिर्जापुर निवासी प्रतिमा (16) का शव संदिग्ध हालात में खेत में लगे शीशम के पेड़ के पास पड़ा मिला। परिवारीजनों ने बताया कि प्रतिमा छह जुलाई से लापता थी। उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद बुधवार को उसका शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रघुवीर सिंह, कस्बा इंचार्ज आरपी यादव सहित पुलिस बल ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें