फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में तीन महिलाओं समेत पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में पांच घायल
विज्ञापन



सीतापुर। महमूदाबाद इलाके में रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।


स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मीरानगर निवासी अजय कुमार (40) अपनी पत्नी अर्चना देवी (38) के साथ रविवार शाम महमूदाबाद से दवा लेकर घर लौट रहे थे।


देर शाम सात बजे पैंतेपुर मार्ग पर ठाकुरपुर के निकट उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।


हादसे में अजय व अर्चना के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार जसमडा निवासी राजकुमार, उसकी बहन खुशबू व गांव की सोनम गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. अनवर व डॉ. विपिन के साथ घायलों का उपचार शुरू कर दिया। राजकुमार व अजय की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें