फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में फंसकर 300 मीटर तक घिसटती चली गई छात्रा, मौत
विज्ञापन

सीतापुर-हरदोई मार्ग पर दुर्घटना
रामबख्श बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा-9 की छात्रा थी
कॉलेज से रायपुर लौट रही थी वैशाली

रामकोट (सीतापुर)। रामकोट में ट्रक ने साइकिल सवार एक छात्रा को रौंद दिया। हादसे के बाद छात्रा साइकिल समेत ट्रक में फंसकर 300 मीटर तक घिसटती रही। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

इमलिया कोठी निवासी रामेश्वर की पुत्री वैशाली देवी (16) रामनगर स्थित रामबख्श बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा-9 की छात्रा थी। शनिवार को वैशाली साइकिल से कॉलेज से छुट्टी होने पर रायपुर जा रही थी। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर रायपुर के निकट ही एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल समेत छात्रा ट्रक के नीचे फंस गई। ट्रक चालक करीब 300 मीटर तक ट्रक को भगाता चला गया। छात्रा भी घिसटती रही। हादसे को जिसने भी देखा वह कांप उठा। इसके बाद चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर भाग गया। लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे के लिए सीतापुर-हरदोई मार्ग पर जाम लग गया। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें