फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे अधेड़ को चाकू से गोदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। जिसके बाद जख्मी ग्रामीण को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

अटरिया थाना क्षेत्र के फरीदपुर मजरा रायपुर देवसिंह गांव निवासी दयाराम (50) पुत्र मुन्ना यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने घर के बाहर सो रहा था, इस बीच उस पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह होने पर सूचना पुलिस को दी गई। अधेड़ को घायलावस्था में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। एसओ अटरिया करुणेश सिंह ने बताया कि घायल के भतीजे रामसहाय की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें