फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनलाल हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र में जरिगंवा के पास तीन दिन पूर्व हुई मदनलाल की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो हत्या अभियुक्तों के पास से बाइक तमंचा कारतूस बरामद की है। घटना के पीछे ऑन स्पाट हुए विवाद को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मछरेहटा थाना क्षेत्र के हेतपुर गांव निवासी मदनलाल पुत्र सोहनलाल करीब 15 साल से मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के जरिगंवा गांव में रहता था। 13 सितंबर को वह गांव से कुछ दूरी पर भैंस चरा रहा था। तभी बाइक सवार दो लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिवार वालों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी आरपी सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह के नेतृत्व में खुलासा करने के लिए छह टीमें लगाई थीं।
पुलिस ने मछरेहटा थाना क्षेत्र के हाजीपुर पुलिया के निकट एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोका और उनसे पूछताछ की। पकड़े गए लोगों में मिश्रिख के बेनीपुर निवासी लालाराम व मछरेहटा थाना क्षेत्र के मटकुट्टा गांव निवासी रामकिशोर मौर्य शामिल थे। तलाशी में इन लोगों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। पूछताछ में इन लोगों ने मदन लाल की हत्या करना कबूल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी रामकिशोर ने बताया कि वह और लालाराम बाइक से जा रहे थे। मदनलाल भैंस चरा रहा था। उसकी भैंस बीच सड़क पर गुजर रही थी। उसने हार्न दिया और उनको हटाने के लिए कहा लेकिन जब मदनलाल ने नहीं हटाया तो उससे विवाद हो गया। जिस पर मदनलाल ने उस पर लाठी चला दी। इसी के चक्कर में आवेश में आकर उन लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। राम किशोर पर सात व लालाराम पर चार आपराधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें