फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा। पुलिस ने मंगलवार को थानगांव इलाके के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कई निर्मित देशी तमंचे व असलहा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद कर असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

रेउसा एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को देर रात थाना रेउसा इलाके से अवैध असलहों की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए थानगांव इलाके के सरैया छतौना के निवासी बंगाली उर्फ कुंज बिहारी, मेवड़ी सेल्हवा गांव के रामसागर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद तमंचा 12 बोर, असलहा बनाने की सामग्री व उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें