फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक बड़ा विवाद सामने आया है। गांव के मंदिर पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम को लेकर पुलिस व ग्रामीण एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने कार्यक्रम रोकने को लेकर मारपीट की और कई राउंड फायरिंग की। साथ ही अपनी गाड़ी खुद ही तोड़ दी। जबकि पुलिस का कहना है कि ग्रामीण लॉकडाउन का उल्लंघन कर सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने अभद्रता व गाली गलौज की है। मामले में 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के बांछपुर मजरा सेमरा खुर्द गांव में एक मंदिर पर शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर में पुलिस ने जाकर कार्यक्रम न करने को कहा। बावजूद इसके कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। जानकारी होने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों व पुलिस में टकराव हो गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के नाम पर ग्रामीणों के साथ मारपीट की। साथ ही कई राउंड फायरिंग कर झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को देखकर ग्रामीण भाग गए थे। कई लोगों के साथ मारपीट भी की है। जबकि इस बारे में पुलिस का कहना है कि ग्रामीण मना किए जाने के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर धार्मिक कार्यक्रम कर रहे थे। जब पुलिस टीम दोबारा उनको रोकने गई तो ग्रामीण शराब के नशे में धुत होकर पुलिस से ही उलझ गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरोगा अजीत वर्मा की तहरीर पर गांव के ही रामलखन, संदीप, अनिल, बाबूराम, सरोज, संतलाल, लवकुश, राममिलन, शंकर, रामजीत, जितेंद्र, कपिल, प्रकाश, सुकई, पुरुषोत्तम, पृथ्वी, कुली, लक्ष्मी, मौजीलाल, सुनील समेत 20 लोग नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का दावा है कि ग्रामीण सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा कर कार्यक्रम कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया धार्मिक आयोजन कर रहे लोगों को मना किया गया तो शराब के नशे में धुत ग्रामीणों ने पुलिस से अभद्रता व गाली-गलौज की थी। मामले में 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें