- रामकोट थानाक्षेत्र में मजदूर की हत्या का मामला
- पुलिस को किसी करीबी पर शक
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। थाना रामकोट में मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पुलिस को कई सुराग मिले हैं। पुलिस मान रही है कि किसी करीबी ने ही हत्या की थी।
क्षेत्र के ग्राम बीहट गौर में दुलावलपुर मार्ग पर एक बाग में महोली के पाताबोझ निवासी मुंशी (45) का क्षतिग्रस्त शव मिला था। मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार व सीओ सिटी सुशील कुमार ने हत्या के खुलासे के लिए चार टीमें लगाईं। जिन्होंने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक किसी करीबी ने ही अवैध संबंधों के चलते मुंशी की हत्या की है। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि 48 घंटे में मामले का खुलासा हो सकता है।