फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्टाल लगाकर योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Tue, 22 Sep 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
परसेंडी में सीडीओ ने किया निरीक्षण।
विज्ञापन
सीतापुर। सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन सोमवार को जिले के सभी विकासखंडों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक मुख्यालयों पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने परसेंडी में स्टालों के साथ विकास कार्यों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विकासखंड परसेंडी में अभियान का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद और सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। मौजूद लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं का लाभ मिलने और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

परसेंडी समेत कई विकासखंडों में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्टाल निरीक्षण के बाद सीडीओ ने विकासखंड कार्यालय परसेंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा, एडीओ पंचायत और एनआरएलएम कक्षों में अभिलेख, लंबित प्रकरण और योजनाओं की प्रगति देखी। अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद ग्राम पंचायत परसेंडी में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। कार्य अधूरा मिलने पर इसे जल्द पूरा कराने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। चौराहे पर बने ओपन जिम और सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लेकर रख-रखाव पर ध्यान देने को कहा।

सीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सकों और कर्मचारियों को मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें