फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दीवार ढही

Thu, 27 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहोली गांव के बाहर एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार रात विस्फोट हो गया। विस्फोट से कमरे की दीवार ढह गई। करीब तीन लाख की पटाखा सामग्री जलकर राख हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


संदना इलाके के सहोली गांव निवासी साबिर आतिशबाजी का काम करता है। गांव के बाहर इसकी पटाखा फैक्ट्री है। गांव निवासी मौसमी व लाल मोहम्मद यहां पटाखा बनाते है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया।

इससे एक दीवार ढह गई और करीब तीन लाख का आतिशबाजी का सामान जलकर राख हो गया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। एसओ बेनी माधव त्रिपाठी का कहना है कि विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें