फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पीआरवी की चपेट में आए चचेरे भाई, एक की मौत

Tue, 27 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर। लालपुर कोठी के पास सोमवार सुबह एक ठेलिया सवार चचेरे भाई पीआरवी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मुजुद्दीनपुर निवासी विनय (23) अपने चचेरे भाई आशुतोष के साथ ठेलिया पर भूसा लादकर बिसवां बेचने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों लालपुर कोठी के पास डायल 112 के वाहन की चपेट में आ गए। ठेलिया में पीआरवी पीछे से टकराई, तभी विनय छिटककर सड़क पर जा गिरे।

विनय और आशुतोष घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी बिसवां लाया गया। यहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। साथी कृष्णा ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि विनय सड़क पर गिर गया। वहीं, आशुतोष खड्ड में जा गिरे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष मानपुर मुकेश वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है। अज्ञात वाहन से हादसा होने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें