फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दंपती को कमरे में बंद कर 13 लाख का माल उड़ाया

Sun, 12 Apr 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
चोरी के बाद घर के बाहर मिला सामान। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के सोनबरसा गांव जगदीशपुर हजरिया मजरा के एक घर को चोरों ने शुक्रवार रात निशाना बनाया। चोरों ने घर में सो रहे दंपती के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद 20 हजार की नकदी समेत करीब 13 लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी जसीम खां के अनुसार उनका घर गांव के बाहर है। शुक्रवार रात वह और उनकी पत्नी कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर पीछे के हिस्से का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने उनके कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। फिर पूरा घर खंगालते हुए अलमारी में रखी 20 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर व ट्रैक्टर की बैटरी चुराकर भाग गए। सुबह वह सोकर उठे तो काफी प्रयास के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने आकर दरवाजे की कुंडी खोली। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें