फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ई रिक्शा से बाइक टकराई दंपती की मौत, बेटा जख्मी

Sun, 07 Dec 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी कार।
विज्ञापन
मानपुर। नसीरपुर पुल के पास एक बाइक व ई-रिक्शा आपस में टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति ने इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार मासूम का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

न्यादरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (28) अपनी पत्नी फूलमती (25) व पुत्र पीयूष (5) के साथ बाइक से अपनी ससुराल हथिया गांव गए थे। शुक्रवार रात वह खाना खाकर परिवार सहित बाइक से घर लौट रहे थे। शारदा सहायक नहर खीरी ब्रांच पर नसीरपुर पुल के पास बाइक सवार दंपती ई रिक्शे से टकरा गए। टक्कर लगने से दंपती व मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने फूलमती को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र की मौत लखनऊ में हो गई। आयुष के पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसका भी इलाज लखनऊ में चल रहा है। ई-रिक्शा सवार लालता प्रसाद चोटिल हैं।
विज्ञापन


गांव पहुंचा शव तो मची चीख पुकार :
सीतापुर। पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। घटना के बाद से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं ग्रामीणों की आंखों में भी आंसू थे। हर कोई घटना को याद करके परेशान हो रहा था। इधर, मासूम के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। परिजनों को उसकी भी चिंता सता रही थी, जो लखनऊ में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है।

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में गड्ढे में पलटी कार

हादसे में कार क्षतिग्रस्त, चालक समेत तीनों सवार सुरक्षित


जहांगीराबाद (सीतापुर)। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार गड्ढे में पलट गई। किसी तरह शीशा तोड़कर कार में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार चालक सहित तीनों लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद युवक डर के मारे मौके पर अपनी बुलेट छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बुलेट को कब्जे में ले लिया है।


लखनऊ के पारा निवासी राजबाबू, नौशाद व रईस कार से किसी काम से तंबौर जा रहे थे। शनिवार शाम लगभग पांच बजे जहांगीराबाद कस्बे में ईदगाह के निकट कार रेउसा की ओर से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक को ओवरटेक करने लगी। उसी समय ट्रक के पीछे चल रहा बाइक सवार कार के सामने आ गया। चालक ने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार बाईं ओर मोड़ दी। इससे अनियंत्रित होकर कार गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई।
हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार पानी में नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगाें ने कार का अगला शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। कार चालक नौशाद समेत तीनों लोग बच गए। देबियापुर पुलिस चौकी के प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। कार को क्रेन के जरिये गड्ढे से निकाला गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें