फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

Wed, 26 Apr 2017 10:58 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने मंगलवार रात जहर खाकर जान दे दी। दोनों ने पहले गांव के एक मंदिर में शादी रचाई और फिर दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया।
विज्ञापन


सुबह दोनों के शव मंदिर में पड़े मिले तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। युवती की हाल ही में शादी होने वाली थी। अटरिया के बंदीछोर बाबा पश्चिम गांव निवासी मोहन लाल रावत (24) पुत्र जराखन व वंदना (22) पुत्री परशुराम पाल के शव बुधवार सुबह गांव के एक मंदिर में पड़े मिले।

इसके बाद ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में एएसपी, सीओ व एसओ पहुंच गए। पुलिस को मंदिर से विषाक्त पदार्थ की दो खाली शीशियां व दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है।
विज्ञापन


युवती ने मांग में सिंदूर व पैरों में बिछिया पहन रखी थी। युवक भी नए कपड़े व सफेद जामा डाले हुए था। ग्रामीणों ने बताया कि देखने से लग रहा है कि पहले दोनों ने मंदिर में शादी की और फिर जहर खाकर जान दे दी।

दीवार पर लिखे सुसाइड नोट से पता चल रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि 14 अप्रैल को वंदना का तिलक हो गया था। 17 मई को उसकी शादी होनी थी।

सुसाइड नोट युवती द्वारा लिखा गया। सुसाइड नोट में उसने युवक व उसके परिवार वालों को बेगुनाह बताया है। उसने लिखा है कि दोनों ने शादी कर ली। उसके पिता लड़के को मार डालना चाहते थे। इसलिए दोनों ने खुदकुशी का रास्ता चुना। खबर पाकर एएसपी सुभाष चंद गंगवार, सीओ अजीत कुमार रजक, एसओ एके सिंह मौके पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें