फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी पहुंचे प्रेमी युगल को लड़की वालों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर इलाके का एक प्रेमी जोड़ा गुुरुवार को कचेहरी पहुंचा तो लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर लहरपुर पुलिस से संपर्क किया है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र का एक युवक गांव की ही एक लड़की को प्रेम प्रसंग के चलते लेकर चला गया।
विज्ञापन

जिसके बाद लड़की वालों ने थाने में सूचना दर्ज कराई। बताते हैं कि गुरुवार को प्रेमी युगल उसी मामले को लेकर कचेहरी पहुंचे। यहां लड़की वाली भी पहुंचे थे। बताते हैं कि लड़की वालों ने युवक से मारपीट कर दी। यह देखकर लोगों ने विरोध किया और पुलिस बुलाई।
पुलिस पहुंचने पर मारपीट करने वाले भाग निकले। जिसके बाद पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई। साथी लहरपुर पुलिस को भी सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें