फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 250 आवेदकों की हुई काउंसिलिंग

Fri, 04 Jul 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 12 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उच्चीकृत कर दिए गए हैं। इन विद्यालयों में अगस्त से इंटर तक की पढ़ाई होगी। शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों के लिए शुक्रवार को करीब 250 आवेदकों की काउंसिलिंग हुई।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में अभी छह से आठवीं तक की पढ़ाई होती थी। अब इन्हें उच्चीकृत कर दिया गया है। इससे यहां पर अध्ययनरत बालिकाओं को इंटर तक की आवासीय सुविधा मिलेगी। विकास भवन सभागार में काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए दूरदराज के कई अभ्यर्थी पहुंचे। यहां पर प्रधानाचार्य, शिक्षक, चपरासी, रसोइया, कंप्यूटर विज्ञान, लैब असिस्टेंट के पदों पर करीब 250 की काउंसिलिंग कराई गई। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से काउंसिलिंग हो गई।
दो आवेदकों के गायब हो गए अनुभव प्रमाणपत्र
इस दौरान साक्षात्कार के लिए आईं रुचि अवस्थी व राजेश्वरी के अनुभव प्रमाणपत्र गायब हो गए। साक्षात्कार से पूर्व उन्हें बताया गया कि उनकी फाइल में उनके अनुभव प्रमाणपत्र नहीं हैं। हालांकि मामला तूल पकड़ते देख अधिकारियों ने उनका भी साक्षात्कार ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें