फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बोर्ड बैठक में सभासद बोले, एक साल बाद भी नहीं मिली मेज

Sun, 27 Oct 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद की बोर्ड बैठक शनिवार को हुई। इसमें सभासदों ने कहा कि एक साल बाद भी कुर्सी के आगे मेज तक नहीं आई है। सीतापुर सांसद ने कहा विभागों के पास बजट नहीं है। विकास कार्य कैसे होंगे।
विज्ञापन


सभासद अध्यक्ष चक्र सुदर्शन पांडेय ने कहा कि एक वर्ष से अधिक हो गया है। अभी तक बैठक हाल में सभासदों की कुर्सी के आगे मेज तक नहीं आई है। मांग की प्रत्येक वार्ड में दो लाख का बजट सभासद के लिए स्वीकृत होना चाहिए। जिससे सभासद अपने स्तर से विकास करवा सकें। वहीं जब कर्मचारी से कोई वार्ड के लिए काम कहो तो कहते हैं कि पहले चेयरमेन ईओ से लिखवाकर लाओ। सभासद उमेश वर्मा ने कहा कि रामकुंड चौराहे पर अतिक्रमण फैला हुआ है। जिससे स्कूली बच्चों व मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का सामना करना पड़ता है। पूरे नगर में गंदगी व्याप्त है। मच्छर पनप रहे हैं।
चेयरमैन मोहम्मद अहमद ने कहा कि पूरे शहर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। सभासद आसिफ सईद ने कहा कि नगर पालिका के जेई कभी बोर्ड बैठक में नहीं आते हैं। उनके पास दो चार्ज हैं। सांसद राकेश राठौर ने कहा कि नगर पालिका के लिए जेई अलग से नियुक्त करने की मांग भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सांसद निधि 4 करोड़ 90 लाख जीएसटी सहित है। पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। अगर एवरेज जोड़ें तो हर विधानसभा में लगभग 80 लाख रुपये से नीचे आएगा। पहले विभाग प्रस्ताव लेते थे। पक्ष-विपक्ष नहीं देखते थे। अब हालत यह है कि पूरे विभाग खाली हैं। साल भर विभागों के पास बजट नहीं आता है। अभी एक घोषणा हुई थी कि सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। लेकिन कैसे भरे जाएंगे। यह किसी से छिपा नहीं है। इस दौरान ईओ शैलेंद्र दुबे सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें