फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं ने लगवाई दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को 2432 कोरोना योद्धाओं ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान 76.55 फीसदी टीकाकरण हुआ। दूसरी डोज के लिए लोगों के जुटने से स्वास्थ्य महकमा भी खुश है। शुक्रवार को 22 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान गुरुवार को 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से टीकाकरण की शुरुआत हुई। शाम पांच बजे तक 27 सत्रों में टीकाकरण चलता रहा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया 22 केंद्रों पर 3177 कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था।
जिसमें 2432 कोरोना योद्धाओं ने अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराया। 27 केंद्रों पर वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। दूसरी डोज का प्रतिशत 76.55 फीसदी रहा। बिसवां, खैराबाद सीएचसी, महमूदाबाद, सिधौली, जिला अस्पताल व आंख अस्पताल में 194 योद्धाओं को पहली डोज दी गई है। अब इनको 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

इन जगहों पर हुआ टीकाकरण
एलिया सीएचसी में 133 लोगों को कोराना की वैक्सीन लगी। इसी तरह बिसवां में 70, गोंदलामऊ में 168, हरगांव में 131, कसमंडा में 121, खैराबाद में 128, लहरपुर में 125, मछरेहटा में 122, महमूदाबाद में 55, महोली में 148, मिश्रिख में 80, पहला में 184, परसेंडी में 101, पिसावां में 32, रामपुर मथुरा में 70, रेउसा में 70, सांडा में 125, सिधौली में 77, हिन्द अस्पताल में 135, तंबौर में 168, जिला अस्पताल मेें 149 व आंख अस्पताल में 80 कोरोना योद्धाओं ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें