फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : सीडीपीओ व शिक्षक समेत तीन ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना की बेकाबू लहर जिंदगियों पर भारी पड़ रही है। तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। पंचायत चुनाव के साइड इफेक्ट अब सामने आने लगे हैं। पंचायत चुनाव में मास्टर ट्रेनर रहे सीडीपीओ की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, चुनाव कराकर घर लौटे पिसावां के शिक्षक की तबीयत बिगड़ गई। जांच में पॉजिटिव मिलने पर लखनऊ में भर्ती हुए थे। वहां उनकी मौत हो गई। दोनों मौतें पंचायत चुनाव में सहभागिता के बाद हुई है। 136 नए लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1433 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना का कहर अब लोगों की जान पर आफत बनकर टूट रहा है। सीडीपीओ गोंदलामऊ रामानंद गुप्ता पंचायत चुनाव में मास्टर ट्रेनर बनाए गए थे। 11 से 16 अप्रैल के बीच रस्यौरा में ट्रेनिंग दे रहे थे। इस दौरान हालत गंभीर हुई तो एंटीजन किट से जांच कराई गई। इसमें वे पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

इसके बाद लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन इलाज के बाद भी जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर शनिवार को इनकी मौत हो गई।
पिसावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में तैनात शिक्षक इंद्रशेखर सिंह पंचायत चुनाव में ड्यूटी करके लौटे थे। उसके बाद घर पर इनकी तबियत खराब हो गई। परिजनों ने जांच कराई। इसमें वह पॉजिटिव निकले। लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहां पर उनकी मौत हो गई।
इस घटना से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर एक की मौत की सूचना फीड की गई है। जिम्मेदार अफसर इस मरीज की मौत की जानकारी जुटा रहे है। शनिवार को संक्रमण के नए मामले कम जरूर आए है लेकिन खतरा बरकरार है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1433 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का जरूर प्रयोग करें। इससे हम अपने को कोरोना से बचा सकते हैं। इस समय आठ मरीज सीएचसी खैराबाद, 14 मरीज जिला अस्पताल व 10 मरीज हिन्द अस्पताल में भर्ती हैं। 1250 मरीज होम क्वारंटीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें