फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मशहूर शायर उमर फारूकी समेत सात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो जा रहा है। कोरोना से लहरपुर के मशहूर शायर उमर फारूकी जंग हार गए। लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। साथ ही छह और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौतों की संख्या 148 पहुंच गई है। गुरुवार को संक्रमण में कुछ गिरावट आई है। जिले में 235 लोग संक्रमित हुए है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1571 पहुंच गई है।
विज्ञापन

उर्दू के मशहूर शायर उमर फारूकी (60) की देश में एक अलग पहचान थी। उर्दू के मशहूर शायरों में उनकी गिनती होती थी। लहरपुर कस्बे के निवासी उमर फारूकी कई दिनों से बीमार थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती थे। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। मौत की खबर आते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। खासकर उर्दू पसंद लोगों को गहरा आघात पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत की सूचना दर्ज की गई है। गुरुवार को कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई है।
टेली मेडिसिन के लिए जिला चिकित्सालय में हेल्पलाइन बनी
सीतापुर। सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि कोविड महामारी के दृष्टिगत जिला चिकित्सालय सीतापुर में ओपीडी सेवाएं बंद होने से मरीजों की सुविधा के लिए 05862-270018 पर टेली कंसल्टेशन की सुविधा शुरू की गई है। सेंटर जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी ओपीडी में क्रियाशील है।
विज्ञापन

13 मई से 23 मई तक रोजाना सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. एपी मिश्रा, डॉ. सुनीता अंबष्ट व अभय शंकर शुक्ला की ड्यूटी लगाई गई है। इन तिथियों में दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. अशोक कुमार व सीपी वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि 9 बजे से सुबह आठ बजे तक ईएमओ ऑन ड्यूटी व फॉर्मासिस्ट ऑन ड्यूटी द्वारा टेली कंसल्टेशन उपलब्ध कराया जाएगा।
चल रहा है जागरूकता अभियान
जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है। शहर से लेकर गांवों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों की जांच की जा रही है। संक्रमण के बाद लोग ठीक भी हो रहे हैं। एक माह में 4790 लोग ठीक होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें