फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों ने बिरयानी और सेवई का उठाया लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद एल-1 में भर्ती कोरोना मरीजों को ईद पर बिरियानी और सेवई दी गई। इससे गदगद मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

सोमवार को ईद के पर्व के दौरान सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा कोविड एल-1 अस्पताल खैराबाद का निरीक्षण करने पहुंचे। कोरोना से बचाव के उपकरणों से लैस होकर सीएमओ टीम के साथ मरीजों के वार्ड में पहुंचे। सीएमओ ने सभी के पल्स, तापमान की जांच कराई। सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए। इसके बाद सभी से यहां मिलने वाली व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। किसी को कोई परेशानी तो नहीं, इस पर मरीजों ने अस्पताल और इलाज कर रही टीम की कार्यों की सराहना की। सीएमओ ने मरीजों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि सोमवार को ईद थी। 16 मरीज एल-1 में भर्ती थे, वे सभी मुस्लिम समुदाय के थे। वह पर्व पर घर से दूर थे। उनका हालचाल जाना गया। रात में सभी मरीजों को खाने में बिरियानी और सेवई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें