सीतापुर। जिले में कोरोना के मामले में रोजाना उतार चढ़ाव देखा जा रहा हैं। मंगलवार को 12 नए मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया हैं।
मलेथू बिसवां, दीपपुर हरगांव, सडिला सकरन, मास्टर कॉलोनी महोली, लोहारबाग, माधव नगर मुंशीगंज, आजाद नगर बिजवार, बनेहरा बीरबल महमूदाबाद, बीबीपुर सिधौली व आंख अस्पताल में पॉजिटिव केस आए हैं।
सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया इन मरीजों को लक्षण के अनुसार अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। जिसमे 9 पुरुष व तीन महिला मरीज शामिल है। जिसमें सर्वाधिक 20 से 55 साल उम्र के आठ मरीज हैं। दो मरीज 55 साल के ऊपर के हैं। दो मरीज 20 साल के नीचे के शामिल हैं। 12 मरीज जिला अस्पताल के एल टू हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जबकि 67 मरीज होम क्वारंटीन हैं।