सीतापुर। जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को महिला अस्पताल के दो चिकित्सक व जिला अस्पताल के एक एलटी समेत 65 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब मरीजों की संख्या 3326 पहुंच गई है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार उरदौली महोली, खेलाईपुर, बरगदहा लहरपुर, कुहरेटा, लालकुर्ती, आवास विकास, शिवपुरी, सिविल लाइन, पकरिया परसेंडी, राही परसेंडी, उमरिया परसेंडी, नबावपुरवा, पकौड़ी रेउसा, सीएचसी सिधौली, गांधी नगर सिधौली, बाजार मोहल्ला सिधौली, तेरवा गोंदलामऊ, कृपापुर सिधौली, संत नगर, होली नगर, चर्च रोड में पॉजिटिव केस आए हैं। इसके अलावा लहरपुर के ग्राम खानपुर मोहद्दीपुर के स्कूल में कोरोना किट से जांच की गई। जिसमें दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
कोविड एल-1 हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि 25 मरीज भर्ती हैं। एक मरीज की छुट्टी हो गई है। बीसीएम से संबंद्ध अस्पताल के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पंकज ने बताया 10 मरीज भर्ती हैं। एमजे गोल्डेन पैलेस के प्रभारी डॉ. अवधेश ने बताया इस समय 33 मरीजों का इलाज चल रहा है।