फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हरदोई रेफर नहीं होंगे कोरोना मरीज, जिला अस्पताल में मिलेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीज अब जिला मुख्यालय पर ही अपना इलाज करा सकेंगे। जिला अस्पताल परिसर में कोविड एल-टू हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है। यह जिले का पहला एल-टू हॉस्पिटल होगा। अभी तक जिले के गंभीर मरीज हरदोई जनपद को रेफर किए जाते थे। इस हॉस्पिटल के बनने से एक साथ 50 मरीज एडमिट हो सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए खैराबाद सीएचसी में एल वन हॉस्पिटल बनाया गया है। यहां पर संक्रमित मरीजों को एडमिट करके इलाज की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा बीसीएम से संबंद्ध हॉस्पिटल व एमजे पैलेस खैराबाद में मरीजों को एडमिट किया जाता है। गंभीर मरीजों को लखनऊ के बजाए सीधे एल टू हॉस्पिटल हरदोई के लिए रेफर कर दिया जाता था।
अब जिला अस्पताल परिसर में एल टू हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है। यहां मरीजों को इलाज के साथ भोजन की भी सुविधा दी जाएगी। 24 घंटे चिकित्सकों की टीमें गंभीर मरीजों पर नजर रखेगी। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है पूरा वार्ड तैयार हो गया है। सीएमओ स्तर से कुछ तैयारी बची है। वह भी जल्द हो जाएगी। एल टू में डायबिटीज, हृदय रोग, सांस फूलना, ब्लड प्रेशर आदि बीमारियों से ग्रसित कोरोना मरीज एडमिट होंगे। इन मरीजों के लिए ऑक्सीजन व ईसीजी की सुविधा तत्काल मिलेगी।
विज्ञापन

सीएमएस, जिला अस्पताल डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि एल टू बनकर तैयार हो गया है। केवल पानी, स्टॉफ की तैनाती व अन्य कुछ सुविधाएं सीएमओ स्तर से होनी है। उम्मीद है एक सितंबर से अस्पताल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें