फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो लोगों की मौत, 106 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में शहर निवासी फल व्यवसायी तथा ठेकेदार की कोरोना से मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार प्रोटोकॉॅल के तहत कराया गया। वहीं जिले में शनिवार व रविवार को 106 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें कैसरगंज थाने के 13 पुलिसकर्मी, रानीपुर थाने का सिपाही, मोतीपुर सीएचसी का स्वास्थ्य कर्मी, शहर निवासी व्यापारी शामिल हैं। इन 53 संक्रमितों में से 28 शहरी इलाके के हैं। जबकि पयागपुर के भूपगंज बाजार निवासी एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित निकले हैं। जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें कोविड अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। उ
विज्ञापन

धर पयागपुर के थानाध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद थाने के 65 पुलिस कर्मियों की जांच की गई। इसमें रविवार को आई रिपोर्ट में एक उपनिरीक्षक और चार सिपाही पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी एक फल व्यवसायी कोरोना संक्रमित मिला था। उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच से लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। परिवारीजनों ने उसेे बाराबंकी स्थित मेयो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि काजीपुरा निवासी युवक की संक्रमण से मौत हो गई। रविवार को युवक का अंतिम संस्कार प्रोटोकाल के तहत कराया गया। उसके परिवारीजनों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला अकबरपुरा निवासी सरफराज खान (45) ठेकेदारी करता था। कुछ दिन पूर्व सांस लेने की तकलीफ के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां पर कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया। इसी बीच परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने लेकर चले गए। यहां हालत गंभीर होने और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे वापस मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां रविवार की दोपहर में उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि मृतक के शव का प्रोटोकाल के तहत मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया है।
उधर जिले में कोरोना रोगियों की संख्या में एकाएक इजाफा होने लगा है। शनिवार व रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई कोरोना रिपोर्ट में एक साथ 106 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि कैसरगंज थाने में तैनात 13 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनको होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि 28 रोगी शहर क्षेत्र के हैं। इनमें शहर के मोहल्ला बड़ीहाट, घसियारीपुरा और नाजिरपुरा में तीन-तीन रोगी मिले हैं। जबकि भिनगा बस स्टैंड निवासी चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा शहर के छावनी, मेवातीपुरा में भी एक-एक रोगी मिले हैं। सीएचसी मोतीपुर का एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है।
रानीपुर में तैनात सिपाही, रिसिया नगर पंचायत का सफाई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं पयागपुर में सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें भूपगंज के नईबाजार निवासी एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि कुल 106 रोगी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें कुछ लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है। जबकि जिनकी हालत खराब थी, उन्हें कोविड अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। उधर पयागपुर के थानाध्यक्ष कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि थाने के 65 पुलिस कर्मियों की जांच की गई। जिसमें रविवार को आई रिपोर्ट में एक उपनिरीक्षक और चार सिपाही पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
सीएचसी व नगर पंचायत सीज
रिसिया नगर पंचायत का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस पर नगर पंचायत को 48 घंटे के लिए सीज कर दिया गया है। पूरे परिसर में सैनिटाइजेशन कराया गया है। नगर पंचायत के 27 कर्मचारियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा मोतीपुर सीएचसी को भी सैनिटाइज कराते हुए 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है।
कैसरगंज कोतवाली भी हॉटस्पॉट
कैसरगंज। कैसरगंज कोतवाली के 12 पुलिस कर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से पूरी कोतवाली को सैनिटाइज कराया गया है। 48 घंटे के लिए थाना सील कर दिया गया है। यहां पर गेट नंबर दो पर जनसुनवाई के लिए काउंटर बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें