फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की बढ़ी रफ्तार, जिले में 12 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना के संक्रमण में बुधवार को कुछ तेजी दिखाई दी। एक दिन पहले जहां महज चार केस मिले थे, वहीं बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर दोपहर में ही वैक्सीन समाप्त हो जाने से टीकाकरण को पहुंचे कई युवा बिना टीकाकरण के ही वापस चले गए। इन्हें अब गुरुवार को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में महज चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लोगों को उम्मीद थी अब जल्द ही जिले में संक्रमण की रफ्तार थमेगी, लेकिन बुधवार को 12 नये संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग का झटका लगा है। जिसमे 10 ग्रामीण क्षेत्र व दो शहरी क्षेत्र में केस आए हैं। हालांकि जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 160 हो गई है।
वहीं कोरोना की वजह से जिले में 173 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि कोरोना की रोकथाम के लिए टीका लगवाने को लेकर युवा खूब जोश दिखा रहे हैं। बुधवार आंख अस्पताल में लगे टीकाकरण कैंप में युवाओं की लंबी लाइनें देखी गई। सूचना कार्यालय, कचेहरी परिसर सहित सीएचसी पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

इसके चलते दोपहर में भी कई स्थानों पर वैक्सीन खतम हो गई। जिससे काफी युवाओं को बिना वैक्सीन लगवाए वापस जाना पड़ा। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला का कहना है युवा टीकाकरण में जोश के साथ भाग ले रहे है। गुरुवार को भी टीकाकरण किया जाएगा।
पुलिस पहुंची तब 12 का हो सका टीकाकरण
जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बाड़ी स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को लगाए गए टीकाकरण शिविर में टीका लगवाने के लिए किसी भी व्यक्ति के सामने न आने के बाद बुधवार को फिर से कैंप लगवाया गया। लेकिन दोपहर तक कोई भी व्यक्ति टीकाकरण कराने को सामने नहीं आया। इसकी सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार राय, सीओ राजू कुमार साव, कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी, अधीक्षक डॉ. आरके वर्मा ने वहां पहुंच लोगों को जागरूक किया। इसके बाद 12 लोगों ने टीकाकरण करवाया। जबकि इस गांव में बुखार आने से पिछले दो माह में 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें