फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 22 साल बाद खुली समिति 70 किसानों को मिली खाद

Sat, 01 Aug 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति मदनापुर गढ़ी में विधायक की मौजूदगी में बांटी गई खाद। -संवाद
विज्ञापन
लहरपुर। 22 साल से बंद साधन सहकारी समिति मदनापुर गढ़ी का शुभारंभ विधायक निर्मल वर्मा ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। सहकारी समितियों को पुनर्जीवित करने से किसानों को समय पर सस्ती दरों पर खाद-बीज उपलब्ध हो सकेगा। इससे किसानों लाभ होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुनील कुमार ने की। फर्नीचर की व्यवस्था के लिए विधायक निर्मल वर्मा ने समिति अध्यक्ष को पांच हजार रुपये दिए। समिति सचिव अमन द्विवेदी ने बताया कि 600 बोरी यूरिया और 400 बोरी डीएपी वितरण के लिए उपलब्ध है।

उद्घाटन के अवसर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 70 किसानों को यूरिया वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन अधिकारी संजीव कुमार तिवारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी बिसवां अनिल कुमार राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष महाराजनगर पंकज सिंह, एडीओ पंचायत सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र शुक्ला, धीरज कुमार, मेडीलाल, उस्मान अली, मनोज कुमार व राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें