सीतापुर। रेउसा के एक गांव निवासी किशोरी पर सोमवार देर शाम एक अन्य गांव के युवक ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी। विरोध पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इलाके के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी सोमवार देर शाम गांव की बाजार में सामान लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान मोदीनगर गांव के मजरा बजहा प्लाट निवासी सूरज ने किशोरी पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी।
किशोरी ने घर आकर परिजनों को आप बीती बताई। इस पर किशोरी का भाई आरोपी के घर उलाहना लेकर गया। आरोप है कि इस दौरान सूरज व उसके साथ रामपाल, प्रमोद व बेदराम ने घर में घुसकर गालियां दी। विरोध पर किशोरी के चचेरे भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।