तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। दोनों पक्षों से एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है।
वार्ड नंबर आठ ककरहा निवासी असलम विजयी प्रत्याशी तबुन्निशा के समर्थक हैं। घर के पास में उनके पारिवारिक भाई सगीर, जमील हारे हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थक हैं। दोनों के बीच मतगणना में अवैध मतों के लेकर रविवार को विवाद शुरू हो गया। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा। फिर दोनों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में असलम का सिर फट गया।
वहीं दूूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें लगीं। बता दें कि तंबौर में करीब एक माह पहले भी दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर बवाल हुआ था। जिसमें स्थानीय तंबौर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। शनिवार को घटना होने के बाद मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। सीओ बिसवां अभिषेक प्रताप सिंह अजेय ने बताया कि दोनों पक्षों से एनसीआर लिखकर घायलों का मेडिकल कराया गया है। कार्रवाई की जा रही है।