फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने घेरा उपकेंद्र

Fri, 02 Aug 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। अघोषित बिजली कटौती से नाराज होकर ग्रामीणों ने बुधवार रात सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने पर उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया। केसरीगंज व नबीनगर के ग्रामीण लगातार बिजली आपूर्ति बंद होने से नाराज हो गए।
विज्ञापन

केसरीगंज मुख्य बाजार में जाम लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया।
पुलिस ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करवाकर ग्रामीणों को शांत कराया। अवर अभियंता नगर अमरीश वर्मा ने बताया कि पावर हाउस के पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर है। जिसके चलते नगर के चार फीडर व चांडक उद्योग एक फीडर एक साथ नहीं चल पाते हैं। इसी वजह से कटौती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें