सीतापुर। सीडीओ ने बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभी तलों का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने और पर्याप्त विद्युत व्यवस्था न होने पर वह नाखुश दिखीं। उन्होंने नाजिर काे सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने व प्रत्येक तल पर एक वॉटर कूलर रखने के निर्देश दिए।
सीडीओ निधि बंसल ने विकास भवन का निरीक्षण किया तो उन्हें कई खामियां मिलीं। कॉरिडोर में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं पाई गई। उन्होंने दफ्तरों में रखी अलमारियों को एक रंग में पेंट कराने को कहा। बिजली वायरिंग गड़बड़ पाई गई।
कई स्थानों पर पान की पीक मिली। शौचालय क्षतिग्रस्त दिखाई पड़े। महिला शौचालयों का पुरुष उपयोग करते मिले। इस पर उन्होंने महिला शौचालय के बाहर कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। स्वच्छ पेयजल के लिए प्रत्येक तल पर वॉटर कूलर लगवाने के निर्देश दिए।
विकास भवन की रंगाई-पुताई संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति, परियोजना निदेशक राम आसरे सिंह, डीसी एनआरएलएम एसपी सिंह, डीपीआरओ डाॅ. निरीश चंद्र साहू, नाजिर पंकज कुमार, स्टेनो वंश श्रीवास्तव मौजूद रहे।