फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सिपाही ने हड़पी मजदूरी, पैसा मांगने पर जेल भेजने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। कोतवाली में तैनात एक सिपाही द्वारा कारपेंटर से काम कराकर मजदूरी हड़पने और पैसे मांगने पर जेल भेजने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम अभिनव यादव ने कोतवाली इंस्पेक्टर को पीड़ित के 9,700 दिलाने और आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए क्षेत्र के बिजनापुर निवासी मुन्नालाल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि वह कारपेंटर है। उसने कोतवाली में तैनात सिपाही कपिल ने एक सप्ताह कार्य कराया था। जिसकी मजदूरी नौ हजार 700 रुपये हुई है। अब पैसा मांगने पर सिपाही झूठा मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी देता है। इस पर एसडीएम अभिनव यादव ने इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को सिपाही से रुपये दिलाने के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं समाधान दिवस में मौजूद क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने विभाग के अधिकारियों के न आने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के मुख्य अधिकारी ही आएं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व बाबुओं को न भेजें, ताकि लोगों को न्याय मिल सके।

डीएम साहब...रास्ते से कब्जा हटवा दीजिए
महोली। डीएम साहब...मैंने अपनी पत्नी के नाम प्लाट लेकर मकान बनवाया था। उसके आगे खड़ंजा लगा है। गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दीजिए।
विज्ञापन

यह बात तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से गूजरपुर गांव निवासी शत्रोहन ने कही। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें सुनकर शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, एसडीएम शिखा शुक्ला, सीएमओ डॉ सुखरंजन समद्दर व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग

महोली के नादन गांव निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि हाईवे के किनारे इंद्रजीत सिंह होटल बनाकर व्यवसाय कर रहे हैं। कूड़ा करकट डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इससे खेतों की तरफ जाने में किसानों को परेशानी होती है। मई माह के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद लेखपाल व कानूनगो ने मौके पर जाकर जांच की और रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया था। इसके बावजूद अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।

खेत की मेड़बंदी कराने की मांग
लहरपुर के ग्राम महुआ लाल निवासी रामेश्वर दयाल ने बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 120 व गाटा संख्या 199 की मेड़बंदी का आदेश न्यायालय उप जिलाधिकारी द्वारा गत 12 जनवरी को किया जा चुका है, इसके बावजूद उनके खेत की मेड़बंदी नहीं कराई गई है।

सीडीओ ने दिए 24 घंटे में ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश
मिश्रिख में मछरेहटा निवासी राधेश्याम लाल ने बताया कि उनके खेत में लगे समरसेबल का ट्रांसफार्मर छह माह से फुंका है। बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इस पर सीडीओ ने जेई संतोष कुमार को फटकार लगाते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें