फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कांग्रेसियों ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा

Tue, 07 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सद्बुद्धि यात्रा निकालते कांग्रेस पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिसवां। कांग्रेसियों ने मंगलवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितता और चोरी के आरोपों की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा गुलजार शाह मजार से शुरू होकर पत्थर शिवाला तक गई।
विज्ञापन

डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की खबरों से श्रद्धालुओं और आमजन में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए पूरे मामले की पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि जनता का विश्वास बना रहे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, प्रदीप सिंह चौहान, अमर मल्होत्रा, ओंकारनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें