फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
पैदल मार्च निकालते कांग्रेस पदा​धिकारी। - फोटो : पैदल मार्च निकालते कांग्रेस पदा​धिकारी।
विज्ञापन
सीतापुर। कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार को भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध प्रतिवाद मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया है। प्रतिवाद मार्च में सम्प्रति राठौर ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक व्यक्ति के अपमान के विरोध में नहीं बल्कि लोकतंत्र, संसद और जनप्रतिनिधियों की गरिमा की रक्षा के लिए है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुनीला रावत ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का सम्मान होना चाहिए, न कि उसे अपशब्दों से कुचला जाए। रोशनी गुप्ता ने कहा कि कंगना रनौत की आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा के खिलाफ जिला व्यापी निर्णायक आंदोलन चलाया जाएगा। अनुप्रिया वर्मा ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है। यदि वहीं पर इस प्रकार की भाषा का प्रयोग होगा, तो यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी ने कहा कि कंगना रनौत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें